पेट में गैस हो तो कौन सा फल खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 17:22

पेट में गैस बनने पर खाएं ये 6 फल, जल्द मिल सकता है आराम :-

1. केला (Banana for Gastric Problem)

केला एक कंप्लीट फूड है। केला कैल्शियम, फाइबर का अच्छा सोर्स है। गैस से राहत पाने के लिए केला काफी फायदेमंद होता है। केला खाने से गैस और एसिडिटी दोनों में आराम मिलता है। केले में मौजूद फाइबर गैस को कंट्रोल करने में सहायक होता है। केला खाने से पेट में गैस जल्दी नहीं बनती है। 

2. तरबूज (Watermelon Good for Gas)

तरबूज में पानी बहुत अधिक मात्रा में होता है। तरबूज खाने से पेट भरा-भरा महसूस होता है, साथ ही तरबूज खाने से गैस भी जल्दी नहीं बनती है। तरबूज में मौजूद फाइबर खाने को पचाने में उपयोग होता है। जब खाना सही से पचता है, तो गैस की समस्या नहीं होती है। अगर आप गैस या एसिडिटी की समस्या से परेशान हैं, तो तरबूज का सेवन कर सकते हैं। 

3. कीवी (Kiwi for Gas Relief)

कीवी विटामिन सी का एक बेहतरीन सोर्स है। कीवी में डाइटरी फाइबर, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट भी अच्छी मात्रा में होता है। कीवी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। कीवी गैस की समस्या से राहत दिलाता है। अगर आप गैस या एसिडिटी से परेशान रहते हैं, तो कीवी का सेवन कर सकते हैं। कीवी खाने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत बनती है।

4. स्ट्रॉबेरी (Strawberry for Gastritis)

स्ट्रॉबेरी में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन सी, आयरन और मैग्नीशियम होता है। स्ट्रॉबेरी खाने से पेट में गैस बनने की समस्या नहीं होती है। स्ट्रॉबेरी में मधुर रस होता है, साथ ही इसमें फाइबर भी होता है। जो भोजन को पचाने में सहायक होता है। गैस की समस्या होने पर आप अपनी डाइट में स्ट्रॉबेरी शामिल कर सकते हैं। स्ट्रॉबेरी खाने से पेट से जुड़े रोग भी दूर होते हैं। 

5. खीरा (Cucumber Good for Gas)

तरबूज की तरह ही खीरे में भी पानी बहुत अधिक मात्रा में होता है। सलाद के तौर पर खीरा खाने से पेट को ठंडक मिलती है, पेट की जलन शांत होती है। साथ ही खीरा पेट की गैस से भी छुटकारा दिलाता है। अगर आप गैस या एसिडिटी से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में खीरा शामिल कर सकते हैं। खीरा खाने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है, पेट को भी फायदा मिलता है।

6. अंजीर (Figs for Gas)

अंजीर में प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट, विटामिन बी और विटामिन सी भरपूर होता है। अंजीर में मधुर रस होता है, जो गैस से छुटकारा दिलाता है। अगर आपको गैस बनती है, तो आप अंजीर फल को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

गैस की समस्या होने पर आपको खट्टे फलों का सेवन करने से बचना चाहिए। साथ ही खाली पेट खट्टे फलों को खाने से गैस अधिक बन सकती है। इसके साथ ही गैस से बचाव के लिए खाने के बाद पानी पीने से बचें। खाना खाने के बाद वॉक जरूर करें। 

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info